फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महंगे शौक को पूरा करने के लिए की थी चोरी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने खरौझा माफी तिराहे से रविवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेंद्र कुमार ने बेन चौराहे की सरकारी शराब दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपए की चोरी की थी। आठ मई की रात को हुई इस चोरी में आरोपी ने शराब और नकदी पर हाथ साफ किया था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की पहचान हो गई थी। दुकान के सेल्समैन धर्मराज सिंह ने इलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने चोरी की। इलिया थाना क्षेत्र के सीहर गांव का रहने वाला सुरेंद्र मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें