फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हसनपुर-उधना समर स्पेशल 16 तो अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल 17 घंटे विलंब से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा-दिल्ली रूट पर समर स्पेशल ट्रेनें ज्यादा देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मंगलवार को डाउन हसनपुर-उधना समर स्पेशल 16 तो अप अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल 17 घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की शाम पांच बजे तक अप की ओर जाने वाली उधना-दुर्गापुर समर स्पेशल 5 घंटे, गया-नई दिल्ली समर स्पेशल 4 घंटे, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 3 घंटे लेट रही। बलसाड़-दानापुर स्पेशल फेयर 11 घंटे, दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरू स्पेशल फेयर एक घंटे, शेखपुरा-आनंद विहार समर स्पेशल साढ़े 3 घंटे, बंडिल-नई दिल्ली समर स्पेशल सवा 2 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली दुर्गापुर-साबरमति स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे, दानापुर-हड़पसर स्पेशल साढ़े 8 घंटे, कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह मालदा टाउन-गांधीधाम एक्सप्रेस साढ़े 9 घंटे, अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल फेयर 17 घंटे, चंडीगढ़-हावड़ा स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे लेट रही। भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस 2 घंटे, दुर्गापुर उधना समर स्पेशल 14 घंटे, दुर्गापुर बलसाड़ स्पेशल साढ़े 7 घंटे लेट रही। इस संंबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने के कई तकनीकी कारण होते हैं। ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें