फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: केबल जलने से नियामताबाद के आधे गांव की बिजली दो दिन से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आने वाले 33 हजार केवीए लाइन का जंफर सोमवार की साथ सुबह करीब आठ बजे असना गांव के पास उड़ गया। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों में चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न रहने से भीषण उमसभरी गर्मी में लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। करीब एक लाख की आबादी उमस से बिलबिला उठी। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जनपद के जमानिया उपकेंद्र से होती है। सोमवार की सुबह आठ बजे असना गांव के पास 33 हजार आपूर्ति का जंफर उड़ गया।
विज्ञापन

इससे अमड़ा उपकेंद्र की बिजली गुल हो जाने से उपकेंद्र से संचालित असना, ककरैत, डेढ़गांवा, ररूआ, जेवरी, धीना, विश्व बैंक, बरहनी और अमड़ा फीडर से जुड़े करीब 100 गांवों और 70 राजकीय नलकूपों के साथ सैकड़ों निजी नलकूपों की भी आपूर्ति ठप हो गई। इस संबंध में उपकेंद्र के एसडीओ जय सिंह ने बताया कि मुख्य आपूर्ति का जंफर उड़ने के चलते बिजली आपूर्ति ठप हुई थी जिसे ठीक कर दोपहर के करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें