फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा: सही जानकारी से सहूलियत भरा होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अबकी वाराणसी की बजाय लखनऊ से हज यात्रियों का जत्था सउदी अरब के लिए रवाना होगा। इस बदलाव ने चंदौली के हज यात्रियों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। हज यात्रियों प्रशित्रण दिया जा रहा है।तकवा ट्रैवल्स के संचालक मोहम्मद दिलनवाज ने हज यात्रा के दौरान ले जाए जाने वाले सामान और उसके वजन के बारे में भी बताया। बताया कि हज पैकिंग के दौरान जरूरी सामान को ही जायरिन शासन द्वारा निर्धारित 20-20 किलो के दो बैग में पैक करें और उस पर अपना कवर नंबर, पता और मोबाइल नंबर मार्कर से स्पष्ट लिखे। एहराम दो जोड़ी, कमर बेल्ट, जानमाज, टोपी दो पीस, तस्बीह और 4 या 5 जोड़ी कपड़े बैग में होने चाहिए। लूंगी दो पीस, मोजा दो पीस, हवाई चप्पल दो पीस, साबुन नहाने व कपड़े धोने का तथा कपड़ा धोने का सर्फ पाउडर, शैंपू, तौलिया, कंघी बैग में रख लें। साथ ही दो जोड़ी व काला चश्मा 1 पीस, टूथ ब्रश, पेस्ट, पेपर शॉप भी अपने साथ रख लें।
विज्ञापन

यदि आपको किसी तरह की दवा चलती है तो दवा के साथ डॉक्टर का पर्चा भी रखें। छोटी कैची चाकू लगेज में, हज गाइड किताब, दुआओं की किताब, मोबाइल, चार्जर, डायरी पॉकेट साइज, ताला लगेज के लिए, सऊदी रियाल, सुई धागा, चाट मसाला, वैसलीन, मास्क, सेनीटाइजर, तेल मालिश के लिए, 4 या 5 मीटर रस्सी, चौड़ा सेलोटेप, परमानेंट मार्कर लगेज में रखें। इसके अलावा खाने के लिए ड्राई फ्रूट, रूमाल दो पीस, पेन दो पीस, इत्र, अंडरवियर, बनियान, टेल्कम पाउडर, चादर दो पीस, पुराने अखबार की भी जरूरत पड़ेगी। ले जाएं। साथ ही एक हैंड बैग, जिसमें 10 किलो तक सामान रख सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हज यात्री 18 हजार रुपये वापसी की उम्मीद ना रखें। क्योंकि पहले हज यात्रियों की उड़ाने गो एयर से थी, जिसे बदलकर सउदी एयरलाइंस कर दिया गया है, जिसका किराया महंगा होने का तर्क देते हुए पैसे वापस नहीं होने की संभावनाएं अधिक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें