सदर कोतवाली से सटे छोटे सरकार की कुटिया के बाहर गुरुपूर्णिमा पर लगने
वाले दो दिवसीय मेले की तैयारी के अंतिम दिन गुरुवार को चाट-पकौड़े, खिलौने
और गुडहिया जलेबी की दुकानों को लगाने के लिए स्थान छेकने के साथ सभी
तैयारी दुकानदारों ने पूर्ण कर लिया।
वहीं झूला आदि लगाने वाले भी
कुटिया के आसपास जगह घेरने के साथ दुकानों को सजा कर लोगों को आकर्षित करने
में लगे हैं। गुरु पूजा के बाद लोग मेले का रस लेंगे।
गुरुपूर्णिमा
पर्व पर छोटे सरकार की कुटिया के बाहर दो दिवसीय मेला आयोजित होगा। दो
दिवसीय मेले में नगर सहित आसपास केे ग्रामीणों के साथ ही दूसरे जनपदों से
बाबा के भक्त भारी संख्या में आते हैं। गुरु के दर्शन-पूजन के बाद लोग
मेले का लुत्फ उठाते हैं। इसके मद्देनजर दुकानदार स्थान छेकर अपनी-अपनी
दूकानें लगािि हैं और उन्हें सजाते हैं। गुरुवार को अपनी-अपनी दुकानों को
सजाने में व्यस्त रहे।