नंद बाक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ी गुड्डन कुमार ने गत दिनों इलाहाबाद
स्टेडियम में आयोजित केंद्रीय विद्यालय बाक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता
में स्वर्ण पदक जीता।
फाइनल मैच में गुड्डन ने गोरखपुर के खिलाड़ी
को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। गुड्डन जनपद का पहला बाक्सिंग
खिलाड़ी है जिसने स्कूली बाक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। कोच
कुमार नंदजी ने उसे बधाई दी है।