फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की हत्या, एटीएम लूटने का किया प्रयास

Fri, 26 Feb 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थानाक्षेत्र के औद्योगिक नगर फेज दो में उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्री कारपोरेशन के भवन परिसर में स्थित एसबीआई  एटीएम के गार्ड की बुधवार की रात गला दबाकर हत्या कर बदमाशों ने रुपये लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह सूचना पर अलीनगर पुलिस के साथ एसपी पहुंच गए। डाग स्क्वाएड के बाद फोरेंसिक जांच टीम भी पहुंच गई। चंदौली मझवार के रामाश्रय उपाध्याय (50) स्काई कंपनी में गार्ड थे। इन दिनों औद्योगिक नगर फेज टू में यूपीएसआईडीसी के भवन में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के एटीएम में गार्ड के रूप में तैनात थे। यह एटीएम सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुलता है।

बुधवार की शाम पांच बजे के बाद रामाश्रय शटर बंद कर अंदर सो गए थे। गुरुवार दोपहर 11 बजे स्काई कंपनी के सुपरवाइजर संजीत कुमार पहुंचे तो एटीएम बंद मिला। उन्होंने ताला खुलवाया तो अंदर एटीएम केबिन में रामाश्रय का शव मिला। लग रहा था कि रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


एटीएम में तोड़फोड़ के निशान मिले। हालांकि मशीन से रुपये गायब नहीं थे। सूचना पर एसपी अमित वर्मा, एडिशनल एसपी जियालाल, सीओ प्रमोद कुमार पहुंच गए।


एसबीआई के शाखा प्रबंधक राजेश भारती ने बताया कि एटीएम से रुपये गायब नहीं है, लेकिन सीसीटीवी कैमरा और एटीएम क्षतिग्रस्त किया गया है। सीओ ने कहा कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

कोट...
आशंका है कि बदमाश एटीएम लूटने आए थे, लेकिन गार्ड के विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 - अमित वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें