फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News:सरिया व्यवसायी के दो ठिकानों पर जीएसटी की टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एक छड़ व्यवसायी के दो ठिकानों पर बृहस्पतिवार को जीएसटी की एसआईबी टीम ने छापा मारा। छह घंटे तक चली जांच में टीम ने लगभग पांच लाख रुपए जीएसटी चोरी का मामला पकड़ा। बंद हुई फर्मों से खरीदारी का मामला भी सामने आया आया। साथ ही स्टॉक से 11 लाख का ज्यादा माल बरामद हुआ। कई कागजात जब्त कर टीम वाराणसी रवाना हो गई। जीएसटी अपर आयुक्त ग्रेड 2 एनपी सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर अनिल सिंह के निर्देश पर जीएसटी एसआईबी की टीम बृहस्पतिवार को दिन में दोपहर में दो बजे नगर के नई बस्ती स्थित एक व्यवसायी के कार्यालय पहुंची। टीम ने यहां रखे सभी दस्तावेज जब्त कर लिए। व्यवसायी से पूछताछ के बाद टीम उसके नियामताबाद के पास मड़ाई में स्थित गोदाम पहुंची। टीम ने स्टॉक रजिस्टर और मौके पर रखे छड़ का मिलान किया। इस दौरान लगभग 11 लाख रुपये से अधिक का स्टॉक रजिस्टर में दर्ज मिला। जांच में टीम ने पाया कि काफी मात्रा में उन फर्मों से छह की खरीद की गई है, जो पहले बंद हो चुकी चुकी हैं। टीम ने लगभग पांच लाख रुपए जीएसटी की चोरी पकड़ी। छह घंटे तक चली जांच के बाद रात करीब आठ बजे टीम दस्तावेज लेकर वाराणसी रवाना हो गई। टीम में डिप्टी कमिश्नर अरविंद कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक सेठ, मारुति नंदन और अजय भर्ती शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें