फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जीएसटी एसआईबी की टीम ने 300 टन कोयला किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वाराणसी से आई जीएसटी एसआईबी की टीम ने चंदासी कोयला मंडी स्थित एक फर्म पर मंगलवार की शाम छापा मारा। इस दौरान टीम ने बिना कागज के मौके पर पड़े तीन सौ टन कोयला को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से कोयला व्यापारियों में हड़कंप मचा गया।
विज्ञापन

फर्जी और बोगस फर्मों के सहारे चंदासी कोयला मंडी में कोयले की खरीद बिक्री का खेल काफी पुराना है। सीबीआई से लेकर जीएसटी एसआईबी टीम कई बार मंडी में छापा मार चुकी है। मंगलवार को जीएसटी एसआईबी की टीम ने कोयला मंडी जांच करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक फर्म के यहां काफी देर तक कागजों की पड़ताल की। मौके पर टीम की तीन सौ टन कोयला बिना कागज के पड़ा मिला। फर्म संचालक कोई भी कागज प्रस्तुत नही कर सका। इस पर अधिकारियों ने तीन सौ टन कोयला सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें