फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोल व्यवसायी के यहां GST की एसआईबी टीम ने मारा छापा, 400 टन कोयला बरामद

Thu, 29 Sep 2022 11:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

अधिकारियो की तमाम कोशिशों के बाद भी चंधासी मंडी में चोरी के कोयले की आवक रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को जीएसटी एसआईबी की टीम ने चंधासी कोल मंडी में छापा कर 400 टन कोयला बरामद किया।
विज्ञापन
कोयला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिकारियो की तमाम कोशिशों के बाद भी चंधासी मंडी में चोरी के कोयले की आवक रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को जीएसटी एसआईबी की टीम ने चंधासी कोल मंडी में छापा कर 400 टन कोयला बरामद किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद टीम के कोल व्यव्यसायी ने सात लाख 29 हजार रुपए वसूल किए। 

विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी स्थित कोल मंडी में चोरी व लिंकेज के कोयले की लगातार आवक हो रही है। कई बार हुई कार्रवाई के बाद भी अवैध कोयले का कारोबार रूक नहीं रहा है। गुरुवार को जीएसटी एसआईबी की पांच सदस्यीय टीम चंधासी कोल मंडी स्थित एक व्यापारी के यहां पहुंची। जहां उन्होंने दस्तावेजो के साथ कोयले के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया।

इस दौरान व्यवसायी के स्टॉक में 400 टन कोयला अतिरिक्त बरामद हुआ। विभागीय अधिकारियों ने व्यापारी पर जुर्माने की कार्रवाई की। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर जीएसटी जेपी मौर्या ने बताया कि व्यापारी से सात लाख 29 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें