फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी कर्मी ने जरूरतमंद को दिया खून

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर में कैंसर पीडि़त महिला को खून की जरूरत पड़ने पर राजकीय रेलवे पुलिस पीडीडीयू थाने के जवान अभिषेक पांडेय ने एक यूनिट रक्तदान किया। जवान के इस कार्रवाई की चहुंओर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस पीडीडीयू थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अभिषेक पांडेय लंबे समय से ब्लड डोनेशन कर रहे हैं। सोमवार को पता चला कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर वाराणसी में भर्ती कैंसर पेसेंट को बी निगेटिव ब्लड ग्रुप के खून की आवश्यकता है। इस सूचना के बाद सोमवार को अभिषेक ने अस्पताल में पहुंच कर एक यूनिट खून दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें