फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन में सवार GRP इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप, बिहार के भभुआ स्टेशन से ट्रेन में हुआ था सवार

Tue, 28 Apr 2020 09:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

चंदौली के पीडीडीयू नगर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया के बीच रेलकर्मियों को ड्यूटी पर पहुंचाने के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन में 22 अप्रैल को यात्रा करने वाले जीआरपी निरीक्षक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद ट्रेन में यात्रा करने वाले अन्य कर्मियों में खलबली मच गई है। रेलवे ने मंडल के मुख्य नियंत्रक कंट्रोल से इस ट्रेन से यात्रा करने वालों की सूची मांगी है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए 25 मार्च से देश में लॉकडाउन है। इसी क्रम में यात्री ट्रेनों को भी रोक दिया गया है। हालांकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। वहीं रेलकर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए पीडीडीयू नगर से गया के बीच कर्मचारी स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है।

इसी ट्रेन में बिहार के राजकीय रेलवे पुलिस डेहरी आनसोन के प्रभारी ने 22 अप्रैल को भभुआ रोड से डेहरी आनसोन तक की यात्रा की थी। बाद में जांच में निरीक्षक कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से इस ट्रेन में यात्रा करने वाले कर्मियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


वहीं, रेलवे ने मुख्य नियंत्रक कंट्रोल से 22 अप्रैल को साथ में यात्रा करने वाले कर्मियों की सूची मांगी है। इसकी प्रतिलिपि वाणिज्य कंट्रोल, टीआरडी, सिग्नल, कोचिंग, इंजीनियरिंग, कैरेज एंड वैगन और इलेक्ट्रिकल कंट्रोल को भी भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें