सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महबूबपुर में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। जूनियर बालिका कबड्डी रेड हाउस, सीनियर बालिका कबड्डी ग्रीन हाउस और जूनियर बालक कबड्डी रेड हाउस के बच्चों ने अपने नाम की।
विजेताओं को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। प्रबंधक चंदन सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता समाप्त हो गया है। शनिवार को विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में उत्कर्ष राय प्रथम, प्रियांशु यादव द्वितीय, अमित यादव तृतीय रहे। ऊंची कूद जूनियर बॉयज में अभिषेक यादव प्रथम, रूपेश यादव द्वितीय और शुभम यादव तृतीय रहे। लांग जंप जूनियर गर्ल्स में एंजल पांडेय प्रथम, अराध्या द्वितीय और काम्या चौरसिया तृतीय, वहीं लांग जंप सीनियर गर्ल्स में प्रतीक्षा पाल प्रथम, आयुषी मौर्या द्वितीय और अंजली पांडेय तृतीय रहीं। सीनियर शॉट पुट गर्ल्स में निष्ठा यादव प्रथम, मानसी यादव द्वितीय, अंशिका दुबे तृतीय और सीनियर शॉट पुट बॉयज में अनुज मौर्या प्रथम, देव मौर्या द्वितीय और अंकित यादव तृतीय रहे। सीनियर खो-खो गर्ल्स में ग्रीन हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय और जूनियर खो-खो गर्ल्स में ब्लू हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय रहे। जूनियर खो-खो बॉयज में ग्रीन हाउस प्रथम, रेड हाउस-द्वितीय और सीनियर खो-खो बॉयज में ब्लू हाउस प्रथम और येलो हाउस के बच्चे द्वितीय रहे।