फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलुआ घाट पर हुई भव्य गंगा आरती

विज्ञापन
बलुआ घाट पर गंगा आरती करते गंगा सेवा समिति के बटुक। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर दो दिवसीय राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन कार्यक्रम के तहत शनिवार की देर शाम भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। वहीं देर रात भजन संध्या व वेद पाठ हुआ। दूसरे दिन रविवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। नुक्कड़ नाटक दीपोत्सव व योग का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

नमामि गंगे व आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह के निर्देशन व गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में बटुकों ने भव्य आरती की। रात में क्षेत्रीय कलाकारों ने भजन संध्या व वेद पाठ प्रस्तुत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नित्यानंद पांडेय, वन दरोगा राजेंद्र सोनकर, वन रक्षक संजीव कुमार, जितेंद्र सिंह, अंकित जायसवाल, अजय साहनी, विशाल मोदनवाल, जुगनू पासवान, नीरज साहनी, मुकेश साहनी, आशीष कुमार, कन्हैया सेठ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें