पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का बृहस्पतिवार को पीडीडीयू नगर स्थित रेलवे स्टेशन के समीप चेयरमैन संतोष खरवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नंद गोपाल गुप्ता निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से जमानियां जा रहे थे। स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तरक्की कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भय का माहौल समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता रानी गुप्ता, वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय केशरी, जिला संगठन मंत्री वाचस्पति साहू, सभासद सुनील विश्वकर्मा, राजेश जायसवाल, पूर्व सभासद महेंद्र पटेल, महेंद्र चौहान, गोविदं केशरी, अमित केशरी, सौरभ जायसवाल मौजूद रहे। संवाद