फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए लाइसेंस की छूट व अनुदान देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के ऑक्सीजन उत्पादकों के साथ राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक की। इसमें उन्होंने सरकार की ओर से दी जा रही सहूलियत की जानकारी उत्पादकों को दी। वहीं ऑक्सीजन उत्पादकों ने भी तत्काल ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने के लिए सुझाव दिए।राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच सबसे अधिक जरूरत ऑक्सीजन की पड़ रही है। इसलिए सरकार ने ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए लाइसेंस की छूट दी है। साथ ही उन्हें अनुदान भी देने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार ने दिया है। कहा कि यदि ऑक्सीजन उत्पादक उत्पादन में वृद्धि कर लें तो ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। वही ऑक्सीजन उत्पादकों ने कहा कि नया संयंत्र लगाने में समय लगेगा। जबकि इस समय जरूरत जो इकाइयां चल रही है उनमें उत्पादन बढ़ाने की है। जिससे मांग व आपूर्ति में संतुलन बना रहे। जिसे बनाने के लिए सरकार तत्काल लिक्विड ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में फैक्ट्रियों को उपलब्ध कराए। इससे उद्यमी मांग व आपूर्ति का अनुपात सही रखने में सक्षम होंगे। वेबिनार में विजय केसरी, अमित सिंह, अंजनी अग्रवाल, अभिषेक सिंह, ध्रुव गुप्ता, सचिन, सुरेंद्र सोनी, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें