फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जेम पोर्टल से ही होगी सरकारी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विभागों में वस्तुओं और सेवाओं की खरीद को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों और लेखाकारों को जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद प्रक्रिया और शासन के नए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। डीएम ने निर्देश दिया कि विभागों में शत-प्रतिशत सरकारी खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से ही की जाए।
प्रोजेक्टर के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल पर खरीद की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। विशेषज्ञों ने लॉगिन करने से लेकर वस्तुओं और सेवाओं का चयन, टेंडर प्रक्रिया, बिड जनरेट करने, खरीद और भुगतान तक की व्यावहारिक जानकारी दी। पोर्टल में हाल में किए गए बदलावों और नए नियमों से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें