फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से निपटने के लिए सरकार तैयार : हंसराज

विज्ञापन
चहनिया के मारूफपुर में बाढ़ चौकी का निरीक्षण करते राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा। स्रोत : जागरू - फोटो : Archive
विज्ञापन
टांडाकला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्राथमिक विद्यालय नदेसर मारूफपुर स्थित मॉडल बाढ़ राहत चौकी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ राहत चौकी में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए सरकार और प्रशासनिक मशीनरी तैयार है। बाढ़ के दौरान किसी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों की समस्याओं को पहले से चिह्नित किया गया है। बाबा कीनाराम वैष्णव मठ रामशाला, मारूफपुर के पुजारी तिलकधारी महाराज और दुर्गेश पांडेय ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।
इसके बाद राज्यमंत्री ने हसनपुर तीरगांवा की निषाद बस्ती में कटान का भी जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी सीएम गर्ग, एडीएम राजेश कुमार, एसडीएम आकांक्षा सिंह, तहसीलदार अजय सिंह, बीडीओ जावेद अख्तर, बीडीओ विजय सिंह, कानूनगो बृजेश मिश्रा, लेखपाल चंदन यादव, दिवस कुमार, एडीओ नित्यानंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें