फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कंपोजिट विद्यालयों के भवन में चल रहे राजकीय हाईस्कूल, एक कमरे में दो-दो कक्षाओं के विद्यार्थी

विज्ञापन
टांडाकला के सोनबरसा प्राथमिक विद्यालय में एक ही कक्षा में पढ़ते कक्षा चौथी और पांचवी के बच्चे।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। जिले में कई विद्यालय उधार के भवनों में चल रहे हैं। अपने पास भवन नहीं होने के कारण कहीं राजकीय हाईस्कूल प्राथमिक या कंपोजिट विद्यालय में चल रहे हैं तो कहीं सीमित कमरों में दो-दो विद्यालयों की कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

कुछ विद्यालयों में तो एक ही कमरे में दो से तीन कक्षाओं के विद्यार्थी साथ बैठकर पढ़ते हैं। इससे पठन-पाठन प्रभावित होने के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में आठ राजकीय हाईस्कूल दूसरे विद्यालयों के भवनों में चल रहे हैं। बरहनी ब्लॉक के खजरा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय हाईस्कूल का भवन करीब 17 साल पहले बना था, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित नहीं किया गया। ऐसे में हाईस्कूल की कक्षाएं कंपोजिट विद्यालय में चल रही हैं। वहीं, नूरी स्थित राजकीय हाईस्कूल में भी पर्याप्त कमरे नहीं हैं।
यहां हाईस्कूल के साथ जूनियर हाईस्कूल की कक्षाएं भी सीमित कमरों में चलती हैं। इसी तरह चहनिया ब्लॉक के सोनबरसा प्राथमिक विद्यालय में एक ही कमरे में दो-दो कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले विद्यालय के कुछ कमरे ध्वस्त कर दिए गए थे। अब तक यहां नए कमरों का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें