फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती यातायात पुलिस।
विज्ञापन
नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए शुक्रवार को यातायात प्रभारी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने रेलिंंग के बाहर सड़क पर फल व सब्जी बेच रहे ठेला खोमचा वालों को खदेड़ दिया। यातायात पुलिस द्वारा की गयी इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

नगर में बढ़ते वाहनों के दबाव के चलते जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं अवैध तरीके से खड़े सवारी वाहन कोढ़ में खाज साबित होते है। वहीं दूसरी तरफ दूकानदारों एव ठेला खोमचे वालों द्वारा सड़क तक दुकानें सजा लेने के कारण स्थिति और बद से बदतर हो जाती है। इसलिए टीएसआई विनोद यादव ने श्ुाक्रवार को सुबह दस बजे सड़क पर ठेला लगाकर सब्जी बेचने वालों को खदेड़ दिया।
इसके बाद चंदौली की ओर रवाना हो गये। हालांकि इस दौरान दिनभर जीटी रोड पर यातायात सामान्य दिखाई दिया। लेकिन शाम होते एक बार फिर से जाम कि स्थिति बनी तो टीएसआई ने पुन: अतिक्रमण हटाये जाने के लिए डंडा पटका तो ठेला खोमचा वाले सड़के से किनारे हो गये तो वहीं सवारी वाहन भी अपनी-अपनी गाड़ियां लेकर खिसक लिये। यातायात प्रभारी ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण करने     वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।  
विज्ञापन

इनसेट
सड़क किनारे बेच रहे सिम
मुगलसराय (ब्यूरो)। पटरी से नीचे जीटी रोड के किनारे इन दिनों स्टाल लगाकर विभिन्न कंपनियों के सिम व मोबाइल बेचने वालों की भरमार हो गयी है। सड़क किनारे स्टाल लगा दिये जाने से वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ दूकानों में सामान खरीदने आने वाले ग्राहकों को अपनी बाइक, साइकल व अन्य वाहनों को मजबूर होकर सड़क पर लगाना पड़ रहा है। इसके बाद सबसे सबसे अधिक नारकीय स्थिति चाय की दुकानों के बाहर हो जा रही हैं जहां आड़े तिरछे खड़े दुपहिया वाहनों के चलते भी सड़क जाम कि स्थिति बन जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें