फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस हजार लाभार्थियों के नहीं बने गोल्डेन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में आयुष्मान भारत योजना के अब तक 40 हजार लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड नहीं बना है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। वर्ष 2011 में हुए आर्थिक गणना के आधार पर शासन स्तर से ही लाभार्थियों का चयन किया गया। उनकी सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दी गई। जिले में आयुष्मान योजना के तहत 1.70 लाख लाभार्थी परिवार चिह्नित किए गए हैं। इसमें 73 हजार का गोल्डन कार्ड बन चुका है। बाकी लोग अभी भी गोल्डेन कार्ड से वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो लाभार्थियों की जांच की जा रही है। इसमें बड़े पैमाने पर लोग इस सूची अभी बाहर होने हैं। लगभग चालीस हजार लोगों के कार्ड बनाए जाने हैं। गोल्डन कार्ड न बनने की वजह से काफी संख्या में लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित हैं। बीमार पड़ने पर उन्हें सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे। वहीं निजी अस्पतालों में पैसे देकर उपचार कराना पड़ रहा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी ने बताया कि आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जल्द ही छूटे हुए लाभार्थी परिवारों के कार्ड बनवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें