फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटिंग में डा. आनंद ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली में आयोजित वन नेशन, वन फ्लैग व वन सोलस्पोर्ट्स इंडिया की ओर से आयोजित ओपन नेशनल गेम्स की शूटिंग प्रतियोगितामें वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा.आनंद श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 30 से 40 आयु वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में डा. आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त करस्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद डा. आनंद का चयनअंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में हुआ है जिसका आयोजन इस वर्ष की मई में यूएसएमें होगा। उनके पदक जीतने पर कायस्थ महासभा के रतन श्रीवास्तव ने कहा कि डा. आनंद ने पदक जीतकर जनपद का नाम रौशन किया है। उनकी उपलब्धि पर संजय श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, पीबी सिन्हा, बिपीन सिन्हा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें