फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू-सोननगर रेलखंड का जीएम ने किया विंडो निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सोमवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के पीडीडीयू-सोननगर रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलपथ, ट्रैक की स्थिति, संरक्षा इंतजाम, अनुरक्षण और परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रेल परिचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने चंदौली मझवार स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, स्टेशन परिसर, परिचालन व्यवस्था, साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को देखा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सासाराम स्टेशन पहुंचकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता परखी। प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय समेत स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। सोननगर स्टेशन पर महाप्रबंधक ने परिचालन और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय और रेलवे अंडरपास की व्यवस्थाएं देखीं। टिकट बुकिंग काउंटर पर पहुंचकर कर्मी से संवाद किया और कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेलपथ के अनुरक्षण से लेकर स्टेशन विकास तक किसी भी कार्य में संरक्षा और गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। सोननगर से वापसी के दौरान भी उन्होंने रेलखंड का विंडो निरीक्षण जारी रखा और रेलपथ व आसपास की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान पीडीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें