फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलों को मिलाएगा ग्लेडिओलस

Fri, 12 Feb 2016 01:50 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली के फूलों से इस बार मुंबई, दिल्ली और अन्य महानगरों के युवा वैलेंटाइन डे मनाएंगे। जिले के शहाबगंज विकासखंड में उगाया जाने वाला ग्लेडिओलस का फूल इस बार कई प्रदेशों के युवाओं के दिल मिलाएगा।
विज्ञापन


यह फूल महानगरों की मंडियों में भेजे जाते हैं। खास बात यह कि इसी ग्लेडिओलस फूल से संत वैलेंटाइन ने अपनी प्रेमिका का प्रपोज किया था। तब से कई प्रदेशों में  वेलेंटाइन डे पर इस फूल की मांग बढ़ जाती है।

 वैलेंटाइन डे के दिन ग्लेडिओलस के फूल का विशेष महत्व है। इसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि रोम में संत वैलेंनटाइन ने अपनी प्रेमिका को ग्लेडिओलस का फूल देकर प्रपोज किया था जिसे प्रेमिका ने स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन


तभी से ग्लेडिओलस के फूल का इस दिन के लिए विशेष महत्व माना जाने लगा। जिले के शहाबगंज विकास खंड के सिंगरौल, शहाबगंज, केराडीह, डूमरी, अमांव आदि गांवों में इसकी खेती हो रही है।

सर्वप्रथम इसकी खेती 1990 में सिंगरौल के बनारसी पांडेय ने शुरू की। शुरुआत में उन्होंने मात्र पांच बिस्वा खेत में इसे उगाया और उस समय लगभग पांच से छह हजार रुपये का मुनाफा कमाया।

बनारसी के अनुसार थोक में इसकी कीमत पांच रुपये प्रति फूल है जो इस समय 100 से 150 रुपये तक बिकता है।  एकड़ औसत रूप से इसकी कमाई 40 से 50 हजार रुपये हो जाती है।

शहाबगंज के सुभाष मौर्य, मंगरौर के राजन  सिंह, विनोद सिंह आदि ने बताया कि ग्लेडिओलस की खेती कर किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं। इसकी खेती 25 एकड़ से अधिक भूमि पर हो रही है। किसानों को बहुत फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें