चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह जिले में पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव के मद्देनजर बैठक की और जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख जैसे प्रमुख पदों के लिए चुनाव लड़ने वालों की भी टोह ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत के सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को योजनाओं की जानकारी देें।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव फतह करने के बाद प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार होगी। केंद्र और प्रदेश के बाद पंचायत चुनाव में जीत से प्रदेश में विकास का रास्ता और प्रशस्त होगा। जरूरतमंदों तक योजनाएं पहुंचेगी और लोग लाभान्वित होंगे। अगर कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर लाभान्वित होने वाले लोगों से संपर्क करके उन्हे प्रेरित करेंगे तो पार्टी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा। कहा कि भाजपा किसान, गरीब, मजदूर और नौजवानों का संगठन है। प्रदेश में आज खाद और बीज की समुचित उपलब्धता है। इससे पहले की सरकारों ने किसानों को खाद और बीज के बदले पुलिस की लाठी दी थी। कहा कि क्रय केंद्रों पर धान की चार गुना अधिक खरीद हो रही है। इसके पूर्व उन्होंने कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में घंटों वार्ता की। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, अनिल सिंह, विधायक सुशील सिंह, विधायक साधना सिंह, विधायक शारदा प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, रमेश जायसवाल, राजकिशोर सिंह, शशिशंकर सिंह, प्रेमनारायण सिंह, राणा प्रताप सिंह, अखिल पोद्दार, उमाशंकर सिंह, हरिबंश उपाध्याय, राजेश सिंह, सुजीत जायसवाल, शिवराज सिंह, अनिल तिवारी, नरेंद्र सिंह, हृदय तिवारी, रामसुंदर चौहान, संतोष खरवार, वीरेंद्र जायसवाल, रविंद्र नाथ, भानु सिंह, सत्यवान मौर्य, कमंडल पासवान मौजूद रहे।
पीडीडीयू नगर। प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के पीडीडीयू नगर में 5पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नगर के कैलाशपुरी मोड़ पर उनका स्वागत किया। रविवार की सुबह किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया। इसके पूर्व कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में ठहरे प्रदेश प्रभारी से मिलने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर कैलाश किशोर पोद्दार, चेयरमैन संतोष खरवार, अखिल पोद्दार, आलोक वरूण, राहुल जायसवाल, आशीष गुप्ता, अमित सिंह, चंद्रकांत तिवारी उर्फ डब्बा तिवारी, विनय नायर, भानू तिवारी, विवेक सिंह, महेंद्र पटेल, डा.देविका वीसी, मुन्ना सिंह, दीपक सिंह, पप्पू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
--
रिपोर्ट रविकांत सिंह