प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक
हुई। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही निर्देश दिया कि सभी
आशाएं दिसंबर माह तक की रिपोर्ट हर हाल में जमा कर दें, जिससे उनका भुगतान
तत्काल किया जा सके। इस दौरान अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई।
स्वास्थ्य
शिक्षाधिकारी एम. लाल गौतम ने बताया कि महिलाओं का नसबंदी कराने वाली
आशाओं को 200 रुपये तथा लाभार्थी को 1400 रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने
का प्रावधान है।
वहीं पुरुषों का नसंबदी कराने पर आशाओं को 300 और
लाभार्थी को 2000 रुपये दिया जाता है। कहा कि सरकार ने आशाओं की
प्रोत्साहन राशि बढ़ा दी है। मासिक बैठक में आने वाली आशाओं को यात्रा
भत्ते के रूप में 150 रुपये दिए जाएंगे। दो बच्चों पर नसबंदी कराने वाली
आशा को एक हजार रुपये दिया जाएगा।
उन्होंने 18 जनवरी से होने वाले
सघन पल्स पोलियो अभियान के बारे में जानकारी दी और आह्वान किया कि इसे सफल
बनाने में आप सभी सहयोग करें। इसके अलावा ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस
के मौके पर लोगों को प्रेरित करें।
इस मौके पर निर्मला देवी, रीता सिंह, सरिता देवी, उषा देवी, चिंतामणि व शांति देवी आदि उपस्थित रहीं।