फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बबुरा, धीना स्थित जनता इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष धीना अतुल कुमार प्रजापति ने महिला आरक्षियों के साथ छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य अनुपम राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में धीना थानाध्यक्ष ने कहा कि निर्भीकता उनका सबसे बड़ा कवच है। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य न खोएं। छात्राओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए शासन की ओर से 1090 और 1098 नंबर जारी हैं। किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर फोन कर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है। वहीं थाने की महिला आरक्षी अनुराधा सिंह, अंकिता सिंह, आरती, सरोज व प्रतिभा ने चुप्पी तोड़ो विषय पर छात्राओं के साथ विस्तार से चर्चा की। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर एसआई अभय यादव सहित जितेंद्र उपाध्याय, श्रीप्रकाश राय, इंद्रपाल, सूर्यबली पटेल, अरविंद कुमार, अजीत सिंह, प्रमोद राय, सुनील सिंह, इनायत अली, विनोद सिंह, अशोक कुमार, वीरेंद्र पांडेय, छत्रधारी राय, संजय सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें