फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बालिकाओं को मिला आत्मबल और आत्मरक्षा की सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत कंपोजिट विद्यालय नौगढ़ में बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं को आत्मबल बनाए रखने और आत्मरक्षा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षा 6 से 8 की बालिकाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, बराबरी का मौका देने और लैंगिक भेदभाव खत्म करने की जानकारी दी गई। उन्हें आत्मरक्षा, निर्भीकता, और आर्थिक स्वावलंबन के बारे में बताया गया। खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम ने बताया कि सरकार बालिकाओं को हर स्तर पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम का समापन एआरपी संजीव कुमार सिंह ने किया, जिन्होंने बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें