फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत छात्रा प्रज्ञा सिंह - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना के बगही कुंभापुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर ट्रक की चपेट में आने से आईटीआई की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम की स्थिति रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के बगही कुम्भापुर निवासी रामप्रवेश सिंह की पुत्री प्रज्ञा सिंह (25) रेवसा स्थित आईटीआई कॉलेज की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे वह रेवसा स्थित आईटीआई कालेज जाने के लिए घर से निकली थी। वह गांव के सामने रोड के किनारे खङ़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी समय बिहार के तरफ से बालू लादकर आ रहा ट्रक बेकाबू हो गया और किनारे खड़ी प्रज्ञा को रौंद दिया। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत विक्षत हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा लेकिन लोगों के जुटने की वजह से भाग नहीं सका। घटना की वजह से सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की भी स्थिति हो गई। पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से छात्रा के बैग और मोबाइल से उसकी पहचान की गई। सूचना पाकर उसके पिता रामप्रवेश सिंह सहित परिवारीजन मौके पर पहुंच गए और दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई। प्रज्ञा पांच भाई बहनों में बीच तीसरे नंबर पर थी। पिता खेती किसानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें