फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कीचड़ में फिसलकर गिरी बालिका, गर्दन में घुसा सरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। क्षेत्र के करवत गांव में गली में जलभराव और कीचड़ की वजह से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को सामान लेने दुकान जा रही बालिका कीचड़ में फिसलकर गिर पड़ी और निर्माणाधीन मकान की नींव का सरिया उसकी गर्दन में घुस गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

करवत गांव में एफसीआई गोदाम जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भरने और कीचड़ की वजह से लोग परेशान हैं। है। किसी तरह गिरते-पड़ते लोग इसी रास्ते से आवागमन के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। शुक्रवार की भोर में गांव निवासी धर्मवीर सोनकर कि बेटी अंशिका सोनकर (12) किराने का सामान लेने दुकान जा रही थी। जलभराव और कीचड़ की वजह से वह रास्ते के किनारे निर्माणाधीन मकान की चहारदीवारी पकड़कर चल रही थी। इसी बीच कीचड़ में पैर फिसलने से वह गिर गई और निर्माणाधीन मकान की नींव से निकला सरिया उसकी गर्दन में घुस गया। बालिका के चीखने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह छड़ से उसकी गर्दन निकालकर उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है। मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर ने बताया कि यदि बच्ची के परिवार वाले तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एडीओ पंचायत मनोज सिंह ने बताया कि गांव के मार्ग पर जलभराव की शिकायत नहीं मिली थी। जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें