फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवती की मौत, परिजनों में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़ थाना क्षेत्र के रिठिया गांव में एक युवती की शनिवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिजनों में मातम छा गया। थाना क्षेत्र के ग्राम रिठीया की हर्षिता उर्फ निशा (20) पुत्री अमरदेव कोल की शनिवार की भोर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सीएचसी नौगढ़ में इलाज कराने आए परिजनों से पूछताछ के दौरान मामले को संदिग्ध देख डॉ. राजू पटेल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंदौली भेज दिया। किशोरी की मां मुन्नी देवी ने बताया कि निशा को सांप ने डंस लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, सीओ नक्सल नौगढ़ श्रुति गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर के प्रथम मेमो में निशा की मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। थाना प्रभारी नौगढ़ ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें