फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: स्नान के दौरान गंगा में डूबी युवती, बड़ी बहनें नदी किनारे चीखती-चिल्लाती रह गईं

Mon, 03 Apr 2023 05:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के सहजौर गांव के समीप गंगा में नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से एक युवती डूब गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के सहजौर गांव के समीप गंगा में नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से एक युवती डूब गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।  सहजौर गांव निवासी समोघु यादव की पुत्री अंजू (20) सोमवार को अपनी बड़ी बहन आकांक्षा और प्रिया के साथ गंगा स्नान करने गई थी।

विज्ञापन


बहनें अभी रास्ते में ही थीं, तभी अंजू घाट पर पहुंच गई और गंगा में नहाने लगी। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गई। उसे डूबता देख बहनों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने परिजनों के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना के बाद हल्का इंचार्ज अनिल वर्मा पहुंचे। मुगलसराय कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने गोताखोरों को बुलाकर युवती की खोजबीन शुरू कराई। परिजनों ने पुलिस पर देरी करने का आरोप लगाया। घटनास्थल पर युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें