फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ में फंसकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत रामगढ़ गांव में शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकले युवक की कीचड़ में फंसने से मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार युवक मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था और उसे दौरे पड़ते थे। माना जा रहा है शौच के दौरान दौरा पड़ने से वह कीचड़ में फंस गया होगा और उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रामगढ़ निवासी सुभाष खरवार का पुत्र चंदन खरवार (22) सुबह शौच के लिए घर से निकला। शौच करने के लिए व जहां बैठा था। वहां पानी भरा और कीचड़ था। परिवार वालों का कहना है कि अचानक चंदन को मिर्गी का दौरा आ गया और वह पानी मे जा गिरा। कीचड़ युक्त पानी में तड़प कर उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिवार मे कोहराम मच गया। परिवार में माता विमला देवी, दो छोटे भाई राहुल और डब्बू खरवार, बहन आंचल का रो -रो कर हाल बेहाल हो गया। चंदन के परिवार वालों ने शोक के माहौल में बलुआ घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें