फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अमदहां की नहर में दिखा घड़ियाल, किसानों में दहशत

विज्ञापन
नौगढ़ के अमदहा में दिखा घड़ियाल। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के अमदहां गांव में मंगलवार को सुबह नहर में घड़ियाल दिखने से दहशत फैल गई है। काली माता मंदिर के पास नहर में घड़ियाल को देखकर लोग सहम गए। इससे भयभीत किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने नहर में घड़ियाल को देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। किसानों का कहना है कि खेतों तक पहुंचने के लिए उन्हें नहर के आसपास से जाना पड़ता है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को नहर के पास अकेले नहीं जाने और घड़ियाल को पकड़ने या उसके करीब जाने का प्रयास नहीं करने को कहा। रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अमदहां गांव की नहर में घड़ियाल होने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम नजर रख रही है। जल्द ही घड़ियाल का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें