पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में कुत्ते, बिल्ली, बंदर के काटने के मामले को की संख्या बढ़ गई है। इसमें सबसे अधिक बच्चे हैं। एक माह में लगभग 1300 लोगों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। कुअगर कुत्ता, बिल्ली और बंदर काटे तो तत्काल एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाना बहुत जरूरी है। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक माह में लगभग 1300 और औसतन प्रतिदिन 40 से 50 मरीज को एंटी रेबीज की सुई लगाई जाती है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि जानवरों के काटने पर साबुन से उस स्थाना को धोना चाहिए। कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाना चाहिए। पहला इंजेक्शन 72 घंटे के अंदर लगावा चाहिए। वहीं दूसरा टीका पहले टीके के बाद सातवें दिन,तीसरा 14 वें दिन ,चौथा 28वें दिन,पांचवा 30वें दिन और छठा 3 महीने के बाद लगाया जाता है।