फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन : आज रात आठ बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों की सहूलियत के लिए रूट डायवर्जन किया है। जिले में शनिवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कटरिया तिराहे से रामनगर पड़ाव की ओर बड़े वाहन नहीं जाएंगे। चंदौली से आने वाराणसी जाने वाले सभी वाहनों को आलमपुर अंडरपास से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। वाहन एनएच-19 से होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे। वहीं बिहार, चंदौली व बबुरी की ओर से आने वाले वाहन गोधना चौराहा से डायवर्ट कर दिए जाएंगे। अखरी बाईपास वाया वाराणसी जाएंगे।अलीनगर चंदौली की ओर से आने वाले वाहन वाराणसी की ओर चकिया तिराहा, कस्बा मुगलसराय, पड़ाव होते हुए जाएंगे। वाराणसी, सारनाथ, बाबतपुर एयरपोर्ट, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ जाने वाले वाहनों को पचफेड़वा रिंग रोड से डायवर्ट कर दिया जाएगा। वाहन रिंग रोड से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। रामनगर की ओर से पड़ाव आने वाले और दुलहीपुर मुगलसराय जाने वाले वाहनों को एफसीआइ तिराहे से डायवर्ट कर दिया जाएगा। हाईवे से लंका मैदान तिराहा होते हुए पड़ाव आने वाले बड़े वाहनों को लंका मैदान के पास ही रोक दिया जाएगा। एसपी ने लोगों से डायर्वजन देखकर घर से निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें