फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री यज्ञ

Fri, 03 Apr 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय गायत्री परिवार महिला मंडल की ओर से नगर स्थित अरविंद वाटिका से पांच दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा के आयोजन के प्रथम दिवस पर हरिद्वार से आई टोली ने संगीत कथा से किया।
विज्ञापन



इस दौरान लक्ष्मण जी ने कहा कि प्रज्ञा शब्द का अर्थ प्रकृष्ठ का ज्ञान है। इससे बड़े-बड़े संकट दूर हो जाते हैं। मनुष्य को सुख-सुविधा पाकर अंधकारग्रस्त नहीं होना चाहिए।

जो लाभ-हानि, जीवन-मरण, यश-अपयश में एक समान रहे। क्योंकि जिसके पास अपनी बुद्धि नहीं है शास्त्र उसका कोई लाभ नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि आज इस विज्ञान युग में मनुष्य हृदय की संवेदना को खोता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने हे अमृत संतानों देखो, विश्वास के दीप जलाकर मां तुम्हे पुकार रही है।
विज्ञापन


सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति दी गई। इस मौके पर रामकृष्ण, ओमप्रकाश, गायत्री देवी, सुशीला, हरिहर विश्वकर्मा, खरपत्तू मौर्या, भरत शर्मा, विजय आदि उपस्थित रहे।

दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरपतियां गांव के समीप गोरारी गांव निवासी साइकिल सवार लालब्रत चौहान (45) ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

राकेश चंद्र यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें