फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के घरवालों को दिया चेक

Fri, 08 May 2015 01:46 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों ड्यूटी के दैरान शहीद हुए क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान गुलाब यादव के परिवारवालों को उत्तर प्रदेश पुलिस एवं आर्म्स फोर्सेज की तरफ से 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।  सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट गौतमचंद्र राय एवं क्षेत्राधीकारी सकलडीहा राजेश कुमार तिवारी गुरुवार की मध्याह्न करीब 12 बजे चेक देने के लिए शहीद के घर पहुंचे।
विज्ञापन


 इस दौरान परिवारवालों को तीन चेक दिया गया। जिसमें 2 लाख का चेक शहीद के पिता रामजी यादव को, 2 लाख रुपये का चेक शहीद की पत्नी सविता देवी को दिया गया।

वहीं तीन वर्ष बाद कैश होने वाले फिक्स डिपाजिट के दो लाख रुपये का चेक शहीद की पत्नी को दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सूबेदार यादव, श्यामलाल यादव, रामआश्रय, मुसाफिर यादव, शिवसरन, रितेश, जितेंद्र आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें