पिछले दिनों ड्यूटी के दैरान शहीद हुए क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी
सीआरपीएफ जवान गुलाब यादव के परिवारवालों को उत्तर प्रदेश पुलिस एवं आर्म्स
फोर्सेज की तरफ से 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। सीआरपीएफ के
सहायक कमांडेंट गौतमचंद्र राय एवं क्षेत्राधीकारी सकलडीहा राजेश कुमार
तिवारी गुरुवार की मध्याह्न करीब 12 बजे चेक देने के लिए शहीद के घर
पहुंचे।
इस दौरान परिवारवालों को तीन चेक दिया गया। जिसमें 2 लाख
का चेक शहीद के पिता रामजी यादव को, 2 लाख रुपये का चेक शहीद की पत्नी
सविता देवी को दिया गया।
वहीं तीन वर्ष बाद कैश होने वाले फिक्स डिपाजिट के
दो लाख रुपये का चेक शहीद की पत्नी को दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान
सूबेदार यादव, श्यामलाल यादव, रामआश्रय, मुसाफिर यादव, शिवसरन, रितेश,
जितेंद्र आदि लोग मौजूद थे।