बीते 15 फरवरी को दुलहीपुर में मकान ढहने से मलबे में दबकर हुई 13 लोगों की
मौत पर पीड़ितों को रविवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद दी
गई।
सदर तहसील परिसर में एसडीएम सदर गिरीश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष
सत्यनारायण राजभर व जिला पंचायत सदस्य औसाफ अहमद ने दो-दो लाख रुपये के चेक
पीड़ित परिवार के सात सदस्यों को दिए गए।
गौरतलब है कि 15 फरवरी को दो
मंजिला मकान ध्वस्त हो जाने से मलबे में दबने के कारण 13 लोगों की मौत हो
गई थी। इस घटना में चार मृतक झारखंड के पलामू जिले के निवासी थे, वहीं दो
वाराणसी तथा शेष दुलहीपुर के निवासी थे। रविवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन
कोष से प्रत्येक मृतक के आश्रितों को दो लाख रुपये का आर्थिक मदद प्रशासन
की ओर से मिली।
घटना में मृत वाराणसी के जुलफेकार अली व असगर अब्बास,
दुलहीपुर के गमखार अली, पलामू निवासी रुखसाना बेगम, रेहाना बेगम, इस्लाम
हुसैन व हसन रजा के घरवालों को एसडीएम सदर गिरीश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष
सत्यनारायण राजभर व जिला पंचायत सदस्य औसाफ अहमद द्वारा चेक प्रदान किया
गया।
एसडीएम ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का प्रयास किया जा
रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, नायब
तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, अशोक यादव, गोपाल राजभर आदि उपस्थित रहे।