गैस सिलेंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेपाली बाड़े के एक पुराने मकान में रखा हाइड्रोजन गैस सिलेंडर गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े नौ फट गया। जिससे मिट्टी-ईट से बना मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। सूचना पाकर कूड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मूल रूप से बिहार में दरभंगा क्षेत्र निवासी अशोक पिछले तीस वर्षों से अकेले ही नगर के शाहकुटी स्थित नेपाली बाड़े के समीप एक किराये के मकान में रहता है। अशोक घर में सिलेंडर रखकर गुब्बारे में हाइड्रोजन गैस भर कर उसे बेचने का कार्य करता है। गुरुवार की सुबह वह किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। इसी बीच घर में रखा सिलेंडर फट गया । वहीं अन्य लोगों का कहना है कि घनी आबादी वाले नगर में अवैध तरीके से कई जगह एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिलिंग का कार्य जोरों से हो रहा है । बावजूद इसके पुलिस उदासीन है।