केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता के कारण देश में एलपीजी गैस सिलिंडर का संकट उत्पन्न हो गया है। गैस की कमी से आम जनता को परेशानी हो रही है। यह कहना चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव का। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां लोग मजबूरी में उपली और लकड़ी के सहारे किसी तरह एक समय का भोजन बना पा रहे हैं। इसका असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है, जिन्हें समय से भोजन नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाकर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है, होटल और रेस्टोरेंट तक प्रभावित हो रहे हैं, जबकि सरकार और सत्ताधारी दल के लोग गैस की कोई कमी न होने का दावा कर रहे हैं। मांग की कि सरकार तत्काल ठोस कदम उठाए और विदेश नीति के तहत ऐसे प्रयास करे जिससे ईरान जैसे देशों से कच्चा तेल और गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित हो सके, ताकि देश में उत्पन्न संकट का समाधान हो सके।