फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में ठेला गाड़ी उठाएगी सूखा व गीला कूड़ा

विज्ञापन
ूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मियों को रवाना करते चेयरमैन रविंद्रनाथ् गोंड - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित आर्दश नगर पंचायत चंदौली में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को ठेला गाड़ी का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र नाथ गोड़ व सभासद विजय जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर नगर में सफाई के लिए रवाना किया। उक्त गाड़ी में सफाई कर्मी गली और मोहल्ला में घूमकर गिला व सूखे कचरे को इकट्ठा कर नगर के बाहर चिह्नित स्थान पर रखेंगे। इससे नगर वासियों को कूड़ा से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत चंदौली की ओर से शनिवार को सफाई अभियान के तहत ठेलागाड़ी में सफाई कर्मचारी सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा दो अलग-अलग बॉक्स में कलेक्शन करने के लिए रवाना किया गया। सफाई कर्मचारी गलियों में मोहल्लों में कालोनियों में जा जाकर की सीटी बजा कर कूड़े को कलेक्ट करेंगे और कूड़ा निस्तारण केंद्र ले जाएगें। इसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र नाथ ने किया। कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शासन के निर्देश पर शुरू की गई। इस दौरान विजय मौर्या, संतोष कश्यप, विजय जायसवाल, अनिल सिंह सहित स्थानीय नागरिक व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें