फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खुले में ढो रहे कूड़ा, दुर्गंध से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को नगर पालिका की गाड़ियां बिना ढंके ले जा रही हैं। इससे कचरा रास्ते में इधर-उधर बिखरता भी है और ये वाहन जिस रास्ते से गुजरते हैं, उसमें काफी देर तक दुर्गंध पसरी रहती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र के 25 वार्डों से हर रोज 35 टन कूड़ा निकलता है। वार्डों से निकलने वाले कूड़े को जगह-जगह एकत्रित किया जाता है। वहां से उसको डंपर में लादकर डंपिंग स्थल पर ले जाया जाता है। नियमानुसार इसे डंपर में लोड करने के बाद उसे तिरपाल से ढककर ले जाना चाहिए। मगर नगर पालिका के कर्मचारी ऐसा नहीं करते हैं।
विज्ञापन

बिना ढके कूड़ा ले जाने पर वह इधर-उधर गिरता रहता है। कई बार तो बगल से गुजर रहे राहगीरों पर भी कूड़ा गिर जाता है। बाद में यह कचरा फैल जाता है। वाहन जिस रास्ते से गुजरते हैं, वहां बदबू फैल जाती है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने खुले वाहनों से कूड़ा ले जाने पर रोक लगाई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र ने बताया कि कूड़े को ढककर ले जाने के निर्देश दिये गये है। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें