पुलिस ने सभी 18 बंडलों को तौलवाया, जिनका कुल वजन 435 किलो 500 ग्राम निकला। मौके पर ही गांजा जब्त कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा से लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे।
पुलिस से बचने के लिए उन्होंने गांजे को मृत मछली के कार्टूनों के नीचे छिपा रखा था, लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रियांशू पटेल निवासी विशुनपुरा, प्रदीप कुमार निवासी विशुनपुरा और अखिलेन्द्र प्रताप निवासी विशुनपुरा, थाना मड़िहान, जिला मिर्जापुर के रूप में हुई। प्राथमिकी दर्ज कर उनपर कार्रवाई की जा रही है।