फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या करने वाली महिला समेत तीन पर गैंगेस्टर की कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला में पति के हत्या की आरोपी महिला समेत उसके प्रेमी व एक अन्य के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की। बता दें कि टांडाकला में 31 दिसंबर की रात में प्रियंका शर्मा ने अपने प्रेमी व एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपने पति अरूण शर्मा की हत्या कर दी थी। दूसरे दिन पत्नी ने ही पति के लापता होने की सूचना बलुआ थाने में दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने प्रियंका शर्मा समेत उसके प्रेमी रोहित निषाद व भोला निषाद को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बलुआ इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ बुधवार को गैंगेस्टर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें