फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक दिन में तीन फीट बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रवाह तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली में गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। एक दिन में एक मीटर से ज्यादा पानी बढ़ गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 64.8 मीटर था जो शनिवार की शाम छह बजे 65.15 मीटर पर पहुंच गया। वहीं जलस्तर के बढ़ने की रफ्तार भी प्रतिघंटे तीन सेंटीमीटर से ज्यादा है। गंगा अपने चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से मात्र पांच मीटर ही नीचे हैं।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। चंदौली में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांव के लोग चिंतित हो गए हैं।सबसे ज्यादा चिंता किसानों को है। हर साल बाढ़ में सैकड़ों बीघे खेती की भूमि कटान से गंगा में समा जाती है। कुछ जगहों पर कटान को रोकने की व्यवस्था तो की गई है पर ज्यादातर गांवों में कटान की चिंता से किसान परेशान हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अभी गंगा का जलस्तर थमने वाला नहीं है। ऐसे में गंगा जल्द ही चेतावनी बिंदु 70.26 को पार कर सकती है। प्रशासन की ओर से तटवर्ती गांवों में लोगों को सक्रिय रहने की सलाह दी जा रही है। शनिवार को बलुआ घाट की सीढि़यां गंगा में समा गईं। गंगा आरती का स्थान बदलना पड़ा। गंगा के जलस्तर का खतरे का बिंदु 71.26 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें