फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो सेमी प्रतिघंटे बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बलुआ में डूबीं घाट की पांच सीढि़यां

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/ चहनिया। मानसूनी बारिश से गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर एक दिन में तीन फीट तक जल स्तर बढ़ गया है। इसके कारण घाट की पांच सीढि़यां डूब गई हैं। हालांकि जल स्तर अभी खतरे के निशान से बहुत नीचे है।
विज्ञापन

जिले में नियामताबाद, सकलडीहा, चहनियां और धानापुर ब्लाक के 45 से अधिक गांव गंगा के तटवर्ती हैं। गंगा का जल स्तर बढ़ने पर इन गांवों में भूमि कटान की समस्या सामने आती है। वहीं जल स्तर बढ़ने से यही पर बाढ़ का भी खतरा रहता है। बारिश शुरू होते ही गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार चंदौली में सोमवार की शाम चार बजे तक गंगा का जल स्तर 62.02 मीटर रहा। जबकि सुबह दस बजे 61.88 मीटर रहा। इस तरह छह घंटे में जल स्तर 14 सेमी बढ़ा। यदि घंटे के हिसाब से देखें तो जिले में गंगा का जल स्तर प्रति घंटे दो सेमी से अधिक की रफ्तार से बढ़ रहा है।
जिले में गंगा का अधिकतम जलस्तर 73.901 मीटर है जबकि खतरे का निशान 71.262 मीटर है। पश्चिम वाहिनी गंगा तट के रहवासियों की माने तो एक दिन में गंगा का जल स्तर तीन फीट तक बढ़ा है। इससे बलुआ घाट की पांच सीढि़याें को पार करते हुए गंगा का जल घाट पर स्थित गंगा मंदिर के पास पहुंच गया है। जल स्तर बढ़ने से गंगा तट के किनारे बसे कांवर, महुअरिया, बिसुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवा, महुअर कला, हरधन जुड़ा, बिजयी के पूरा, गणेश पूरा, टांडाकला, बड़गांवा, तीरगांवा, हसनपुर, नादी निधौरा आदि गांव के लोग कटान की आशंका से चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें