गंगा दशहरा पर पुण्य लाभ कमाने व अपने परिवार वालों के सफल जीवन के लिए
लोगों ने गुरुवार को गंगा में गोता लगाकर मां गंगे से आशिर्वाद मांगा।
स्थानीय
क्षेत्र के बलुुआ घाट स्थित पश्चिमी वाहिनी तट पर सुबह चार बजे से ही
स्नान करने के लिए श्रद्घालुओं को तांता लगा रहा। गंगा दशहरा पर पुण्य व
सुख शांति के लिए लोग सुबह व्रत रखकर गंगा स्नान करने के लिए अपने
क्षेत्रों से गुजरे गंगा नदी की ओर कदम बढ़ाए।
तीन बजे भोर से ही लोग अपने
घरों से मंगलगीत गाते हुए मां गंगा की अराधना कर गंगा तट पर पहुंचे।
स्नान किया। स्नान करने के बाद नए वस्त्र धारण कर घी अगरबत्ती के दीए
जलाकर मां गंगा की अराधना किए।
गंगा दशहरा पर बच्चे भी गर्मी से निजात
पाने के लिए गंगा में खूब डुबकियां लगाए, महिलाएं, बच्चियां औ पुरुष भी
स्नान करने पहुंचे थे। गंगा तट पर मेले जैसा दृश्य सुबह बना रहा।