चैनपुर थाना के एक गांव में खेत में गई एक महिला के साथ का गांव के दो युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर भभुआ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज गई है। तहरीर में महिला ने बताया कि जब वह गांव से बाहर खेत में गई थी। इसी बीच रविवार की सुबह पहले से घात लगाए गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता घर पहुंच कर परिजनों को यह बात बताई तथा भभुआ महिला थाने में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा है। संवाद